हिमाचल में झुग्गी पर गिरा पेड़, 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमाचल में झुग्गी पर गिरा पेड़, 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

ऊना,30 मार्च – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात्रि तेज तूफान ने तबाही मचाई है। ऊना जनपद के टक्का में एक पेड़ झुग्गी पर गिर गया। हादसे में भीतर सो रही 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान सपना पुत्री मुन्ना निवासी बिहार के रूप में हुई है, परिवार लंबे समय से वार्ड नंबर पांच में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह शुक्रवार रात्रि भी परिवार झुग्गी में सो रहा था। तेज तूफान  की वजह से एक पेड़ धराशाई हो गया। हादसे में झुग्गी के अंदर सोई मुन्ना की बेटी सपना दब गई। बड़ी मशक्कत के बाद सपना को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम बच्ची सपना की मौत हो गई थी।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...