हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह से लगेंगी बंदिशें : डॉ शांडिल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले सप्ताह से हिमाचल प्रदेश में बंदिशें लगाई जाएंगी। हर व्यक्ति को मास्क अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने पत्रकारवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने को कह दिया है। अप्रैल में 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

महिलाओं को 1,500 रुपये देने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री और 1,500 रुपये देने वाली कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शांडिल ने कहा कि इसे लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। केवल एक बार यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई गलत चयन न हो जाए या पात्र छूट न जाए। एकल नारियों को मिलने वाली राशि से अलग 1,500 रुपये दिए जाएंगे।

अन्य वर्गों में भी किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जल्द ही कांग्रेस 1,500 रुपये की राशि महिलाओं के खाते में डालना शुरू करेगी। शांडिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है।

ये रहे उपस्थित

उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...