हिमाचल में उपचुनाव के कारण वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा टली, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए जारी आचार संहिता का वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा टाल दी गई है। उसी दिन मतदान भी होगा, इसलिए परीक्षा नहीं होगी। अब इसे सात दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है।

यह नवंबर में होगी। पीसीसीएफ डा. सविता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। केवल लिखित परीक्षा डैफर की गई है। वन रक्षकों के  कुल 386 पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों में 311 पद वन विभाग के और 75 पद वन निगम के शामिल हैं।

37561 युवतियों ने भी किया है आवेदन

इस बार इन पदों के लिए कुल 169913 आए हैं। इनमें 37561 युवतियों ने आवेदन किए हैं। ये युवतियां भी वन संपदा को बचाने, संरक्षण करना चाहती हैं।

ये हैं आवेदन

  • कुल आवेदन, 169913
  • सामान्य श्रेणी, 83471
  • एससी, 42752
  • एसटी, 7246
  • ओबीसी, 32678
  • पुरुष, 132352
  • महिला, 37561
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...