हिमाचल में आफत की बारिश, 54 लोगों की मौत, डॉक्टरों की छुट्टियां की रद्द

--Advertisement--

शिमला, 10 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, और 54 लोगों की मौत हो चुकी है। 92 लोग जख्मी हुए है।

प्रदेश में इस आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। सभी डॉक्टरों को खासकर ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही हुई है। जगह-जगह नदी-नाले उफान पर हैं, और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

सभी जिला के सीएमओ को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से समय-समय पर फीडबैक लिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...