हिमाचल : मामूली कहासुनी में पिता ने बेटे को मारा थप्पड़, नाराज बेटे ने छोड़ा घर

--Advertisement--

Image

ऊना, 21 सितंबर – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत कैलाश नगर नकड़ोह में पिता ने मामूली कहासुनी में बेटे को थप्पड़ मार दिया। जिससे बेटा नाराज होकर घर से कहीं चला गया। घटना के करीब दो हफ्ते बीत जाने के बाद पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता पिता विक्का राम का कहना है कि उसकी छोटे बेटे सोहन सिंह से 7 सितंबर को घर में छोटी सी कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उसने उसे एक थप्पड मार दिया। इसी बात पर वह घर से कहीं चला गया और घर वापिस नहीं आया। जिसके बाद अपने स्तर पर रिश्तेदारों व जान पहचान वाले लोगों से बेटे के बारे में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

उसके बेटे ने इसी वर्ष जमा दो की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वह पढ़ने लिखने में भी होशियार है। जिसके चलते वह कहीं चला गया है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई है।
उधर, थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...