हिमाचल : मरहूम पति का दोस्त बन विधवा की लूटी अस्मत, मुआवजा राशि भी ऐंठी

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 मार्च – अमित शर्मा

चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की 36 वर्षीय विधवा महिला से दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही पीड़िता से करीब 4 लाख रुपए धोखाधड़ी से ठग लिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर हरियाणा के सिरसा जिला की मंडी डबवाली तहसील के गांव भारूखेड़ा के एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी के करीब 7 साल बाद पति की एक हादसे में मौत हो गई थी। एक बेटा और बेटी है। पति की मौत के बाद आरोपी शमशेर सिंह  निवासी भारूखेड़ा ने फेसबुक के जरिए संपर्क किया कि वह उसके पति का पुराना दोस्त है। इसी आधार पर उसने बातचीत शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपी प्रदीप कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ पीडि़ता के घर रहने आया। जहां पर उसने महिला को विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का भी भरोसा दिलाया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को विश्वास में लेकर उसके पति की मौत के बाद सरकार से मिली करीब 4 लाखों रुपए की मुआवजा राशि भी धीरे-धीरे धोखे से हड़प ली।

आरोपी ने पीड़िता की राशि से एक मोटर साइकिल भी खरीदी। जब महिला ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा, तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया।

महिला ने बताया कि आरोपी हमेशा अंतरंग पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप कराता रहा। जबकि इसी दौरान आरोपी ने नवंबर 2022 में हरियाणा की ही एक युवती के साथ शादी भी रचा ली। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट...

कांगड़ा: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध...

विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय...