विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय का 15 अक्तूबर, 2025 से बढ़े हुए वेतन और भत्तों की जानकारी मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसको अपनी अनुमति प्रदान कर दी है।

प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाए गए थे। इसके अलावा पूर्व विधायकों की पैंशन में भी वृद्धि की गई है। इससे संबंधित अधिसूचना पहले राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है।

माननीय को मिलने वाला वेतन व भत्ते

राज्य में विधानसभा अध्यक्ष को प्रतिमाह कुल वेतन और भत्ते की धनराशि 3.20 लाख मिल रही है। इसमें बेसिक वेतन 95 हजार रुपए, ठहराव भत्ता 75 हजार रुपए व आतिथ्य भत्ता 1.50 लाख रुपए देय है।

इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष को प्रतिमाह कुल वेतन और भत्ते की धनराशि 3.17 लाख रुपए देय है। इसमें बेसिक वेतन, 92 हजार रुपए, ठहराव भत्ता 75 हजार रुपए व आतिथ्य भत्ता 1.50 लाख रुपए देय है।

उप-मुख्य सचेतक का प्रतिमाह कुल वेतन और भत्ते की धनराशि 3.18 लाख रुपए देय है। इसमें बेसिक वेतन 93 हजार रुपए, ठहराव भत्ता 75 हजार रुपए व आतिथ्य भत्ता 1.50 लाख रुपए शामिल है।

नेता प्रतिपक्ष का प्रतिमाह वेतन और भत्ते 3.20 लाख रुपए देय है। इसमें बेसिक वेतन 95 हजार रुपए, ठहराव भत्ता 75 हजार रुपए और आतिथ्य भत्ता 1.50 लाख रुपए शामिल है।

विधायक को प्रतिमाह वेतन और भत्ते के रूप में 2.95 लाख रुपए देय हैं। इसमें बेसिक वेतन 85 हजार रुपए, विधानसभा क्षेत्र भत्ता 1.20 लाख रुपए व कार्यालय भत्ता 90 हजार रुपए शामिल है।

इसके अलावा पूर्व विधायक को मासिक पैंशन के रूप में 1,29,270 रुपए मिलते हैं, जो कि पहले 92,320 रुपए मासिक थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...