हिमाचल बोर्ड 12वीं टर्म-2 परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें क्या रहा सफलता प्रतिशत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा आज शनिवार 18 जून, 2022 को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की गई। जिन उम्मीदवारों ने इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था।

अब वे अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

HPBOSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

HPBOSE ने  राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार 93.91 प्रतिशत स्टूडेंट 12वीं में सफल हुए हैं. इस बार के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है. आर्ट्स की टॉप टेन छात्राएं सरकारी स्कूलों की हैं. पहले स्थान पर 494 अंक हासिल किए हैं.

स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड एग्जाम के रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी. इसलिए स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड साथ रखें. बोर्ड की ओर से परिणाम टर्म-एक और टर्म-दो की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं।

क्षितिज शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, शगुन राणा ईशान पब्लिक स्कूल हार (समलोटी) कांगड़ा और अक्षिता शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं की छात्रा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर हैं।

HPBOSE Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:

  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के लिए दो दिन में 12,548 नामांकन दाखिल

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों...

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...