हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्‍कूलों में तैनात 1037 अध्‍यापक किए नियमित

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनुबंध पर तैनात शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने 1037 टीजीटी को नियमित करने का आदेश जारी कर दिया है।  हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डाक्‍टर मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा, तिषम, राजेन्द्र जम्वाल, रविन्द्र ठाकुर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का धन्‍यवाद किया है।

सभी शिक्षक अपने तय स्‍थान पर ही सेवाएं देंगे। इनका दूसरे स्‍कूल में स्‍थानांतरण नहीं किया गया है।

पदाधिकारियों ने खासतौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, शिक्षा सचिव डाक्‍टर रजनीश, शिक्षा निदेशक प्रारंभिक डाक्‍टर पंकज ललित का आभार व्यक्त किया है।

डाक्‍टर मामराज पुंडीर ने कहा कि इन शिक्षकों को पिछले कुछ दिनों से नियमित होने का इंतजार था।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सभी शिक्षकों को नियमित होने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...