हिमाचल प्रदेश में भरे जाएंगे सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के 940 पद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) हिमाचल प्रदेश ने राज्य में 940 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। आनलाइन आवेदन 21 जून शाम पांच बजे तक http://spcjobs.co.in:8080/CHO/ पर कर सकते हैं। यह नियुक्तियां अनुबंध आधार पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में की जाएंगी।

लिखित परीक्षा एसपीसी प्रा. लि. के माध्यम से ली जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग से 396, अनुसूचित जाति से 176, अनुसूचित जनजाति से 34, अन्य पिछड़ा वर्ग से 142, स्वतंत्रता सेनानी वर्ग से अनारक्षित के 11, अनुसूचित जाति से छह, अन्य पिछड़ा वर्ग से पांच के अलावा आइआरडीपी अनारक्षित वर्ग से 91, अनुसूचित जाति से 34, अनुसूचित जनजाति से 11 व ओबीसी के 34 पद भरे जाएंगे।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग है। इसके साथ अभ्यर्थी के पास बीपीसीसीएच (ब्रिज प्रोग्राम फार सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ) होना चाहिए या ग्रेजुएशन के साथ मिड लेवल हेल्थ कोर्स किया हो।

उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आयु में पांच वर्ष की छूट है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने डिग्री के साथ बीपीसीसीएच किया हो उन्हें 10 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा वे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जिन्हें एक साल का अनुभव हो उन्हें भी 10 व छह माह अनुभव वालों को पांच अंक दिए जाएंगे।

प्रदेश में कार्यरत सीएचओ असमंजस में

वर्तमान में प्रदेश में करीब 750 सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सेवाएं देने के साथ कोरोना काल में कोविड सैंपल लेने व लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य भी कर रही हैं।

इसके अतिरिक्त उन पर टेलीमेडिसिन, बच्चों की देखभाल का भी जिम्मा है। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही चेन्नई की एचएलएल कंपनी के अधीन सारी औपचारिकताएं पूरी कर तैनाती पाई है।

ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हिमाचल प्रदेश के अधीन आने के लिए दोबारा आवेदन करें या न करें यह असमंजस है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...