हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला में संदिग्‍ध विस्‍फोट में 22 वर्षीय युवक घायल, फारेंसिक टीम मौके पर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में संदिग्‍ध विस्‍फोट हुआ है, इसमें एक युवक घायल हो गया है। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते घलूं डाकघर के बेहरड़ गांव में घासनी में दराट से सफाई कर रहा युवक विस्फोटक सामग्री की चपेट में आ गया।

हादसा विस्फोटक सामग्री और दराट के सम्पर्क में आने से हुआ। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए आरएफएसएल टीम धर्मशाला को मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद उक्त विस्फोटक सामग्री का सही पता चल पाएगा। घायल की पहचान 22 वर्षीय समीर मुहम्मद पुत्र नियाज मुहम्मद निवासी गांव बेडरड डाकघर घलूं तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है।

समीर मुहम्मद ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि वह गांव बेहरड़ का रहने वाला है। बीते रोज मंगलवार को शाम पौने सात बजे के करीब जंगल के पास मौजूद घासनी में साफ सफाई करने के लिए दराट से झाड़ियों को हटा रहा था।

जैसे जैसे घासनी में  झाड़ियां काटते हुए आगे बढ़ा तो अचानक दराट किसी वस्तु पर लगा और अचानक ही बड़ा धमाका हुआ। जिससे आसपास  धुआं निकला। इसी बीच धमाके में  छोटे-2 कण समीर की दोनों बाजुओं, गर्दन व दाहिनी आंख के पास लग गए।

इससे वह पीछे की तरफ पीठ के बल गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर समीर की मामी हसीना रुखसाना तथा सवीना बेगम व इसके साथ ही गांव के काफी लोग यहां इकट्ठा हो गए। घायल हालत में समीर को सभी ने बंगाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इसकी  माता रजिया बेगम भी पहुंची।

समीर ने बताया कि वह घासनी में अकेला ही झाड़ियों की सफाई कर रहा था। उसे संदेह है कि किसी व्यक्ति ने कोई बारूद का गोला बनाकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए यहां रखा होगा, जोकि घासनी में सफाई करते समय दराट की चोट लगने से ब्लास्ट हुआ है।

उधर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोटक सामग्री किस प्रकार की है इसके लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जिसके बाद सामग्री का सही रूप पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...