हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित अभियान मेरा झंडा मेरा गौरव की शुरुआत धर्मशालाा वार्ड नंबर 1 से हुई।

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मेरा गौरव मेरा झंडा करके जो अभियान चलाया गया है उसकी शुरुआत वार्ड नंबर 1 धर्मशाला से हुई से हुई। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने की साथ में कांग्रेस सेवा दल ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके साथ ही नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नं०1 के काँग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा के पक्ष में प्रचार को गति दी और घर घर जा कर काँग्रेस के नगर निगम के किये विकास कार्यो को पहुँचाया, ओर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया।

पठानिया ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ और जातपात को फैला कर सत्ता तक पहुचना चाहती है। लेकिन इस बार धर्मशाला कि जनता भाजपा की चिकनी चोपड़ी बातों में नही आने बाली है। इस बार भी धर्मशाला के विकास के लिए जनता नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीता कर विकास को चुनना चाहती है.

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल की तरफ से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव श्री एम एल कौंडल, जिला  कांगड़ा कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव जसवाल, हिमाचल कांग्रेस सेवा दल के सचिव पुरषोत्तम, ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष श्याम सिंह,जय गुरुदेव सिंह ,सुशील कुमार ,सादिक मोहम्मद कमल नैन ,अंकुश शर्मा ,यंग ब्रिगेड के प्रधान अंकुश ,नसीब सिंह  ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...