हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे चिडग़ांव क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट से तीन युवकों को हिरासत में लिया। युवक यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता हैं और दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन में शामिल थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक हिमाचल के स्थानीय निवासी नहीं थे, बल्कि बाहर से आकर प्रदेश में पुलिस से बचते हुए रह रहे थे।

मामले में अहम तथ्य यह सामने आया है कि दिल्ली पुलिस ने इन युवकों की गिरफ्तारी की कोई भी सूचना हिमाचल पुलिस को नहीं दी। इसी आधार पर हिमाचल पुलिस ने इस कार्रवाई को नियमों के खिलाफ करार दिया। इसके बाद सोलन जिले के धर्मपुर में सुबह करीब 10 बजे नाका लगाया गया और शिमला की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के करीब 8 से 10 जवानों को हिरासत में ले लिया, जिनके साथ आरोपी युवक भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे “रूटीन प्रोसेस” बताते हुए औपचारिक बयान देने से बचते नजर आए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिमला स्वयं दिल्ली पुलिस के हिरासत में लिए गए जवानों को चक्कर कोर्ट में पेश करने के दौरान मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...