हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 जून को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 1,088 पदों के लिए आयोजित परीक्षा 1,964 उम्मीदवारों ने पास की है। अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुल पदों में महिलाओं के 380 और पुरुषों के 708 पद हैं।

आयोग की ओर से शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे 10वीं-12वीं की मार्क्सशीट, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, आरक्षण प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज चेक किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है।

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि यह सूची केवल प्रारंभिक चयन सूची है। अंतिम नियुक्ति केवल दस्तावेज सत्यापन और अन्य सभी शर्तों की पूर्ति के बाद ही सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी के दस्तावेज में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त की जाएगी। वेरिफिकेशन के लिए आयोग की ओर से शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। आयोग के माध्यम से पुलिस भर्ती पहली बार की जा रही है।

यहां देखें – लिस्ट 1

यहां देखें – लिस्ट 2

यहां देखें – लिस्ट 3

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...