हिमाचल चुनावः CM की संपति में इजाफा, जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं जयराम

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने शुरू कर दिए हैं. सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में खुलासा हुआ है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की संपत्ति में आंशिक बढ़ोतरी हुई है.

उनके पास नामांकन के दौरान 41000 रुपये कैश थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 39500 रुपये नकद थे. इसके अलावा, सीएम के पास पास कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपये की प्रॉपर्टी है. हालांकि, सीएम के पास वर्ष 2017 में 1,20,39,466 की प्रॉपर्टी थी. और उनके पत्नी के पास 50,71852 रुपये की चल और अचल संपति थी.

मुख्यमंत्री के पास 10 पॉलिसीज हैं और एक ही गाड़ी इनोवा है, जिसकी लागत 13.50 लाख रुपये है. साल 2017 में उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी थी, जिसे बेच दिया गया है. मुख्यमंत्री के पास तीन सोने की चेन, जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये हैं.

इनकी बेटियों के पास 44-44 लाख रुपये की संपत्ति है. इससे पहले, यह 12 लाख और पांच लाख थी.  मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की लागत एक करोड़ 79 लाख 50 हजार है, जो 2017 में एक करोड़ 35 लाख थी. इस बार इनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार की संपत्ति है और पिछली बार यह 35 लाख ही थी.

वहीं मुख्यमंत्री की ओर से सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है. मुख्यमंत्री के ऊपर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है और 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर मुख्यमंत्री ने दिया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...