हिमाचल : गाड़ी में आग लगने से जिंदा जला पुलिस जवान, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में बुधवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना सुजानपुर के अंतर्गत निकटवर्ती पंचायत जंगल बेरी में पुलिस जवान के जिंदा जलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शराब के ठेके से कुछ दूरी पर एक ऑल्टो कार जली हालत में मिली। कार के समीप जाकर देखा तो उसमें बैठे पुलिस कांस्टेबल की जलने से मौत हो चुकी थी।

फ़िलहाल यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी और जब आग लगी तो पुलिस जवान ने खुद को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। प्रारंभिक छानबीन में मौत का कारण आग से जलना ही प्रतीत हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि मृतक पुलिस जवान बटालियन इन जंगलबेरी में तैनात था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलने के कारण ही पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई है या फिर मौत की वजह कुछ और है। फॉरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...