हिमाचल को मिला बल्क ड्रग पार्क; ऊना में होगा स्थापित, बीबीएन फार्मा हब को बड़ी राहत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल को मंगलवार को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगत दी है। केंद्र ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क का तोहफा दिया है। यह पार्क ऊना में स्थापित किया जाएगा। बल्क ड्रग पार्क मिल जाने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के फार्मा हब को बड़ी राहत मिलेगी। इसी के साथ गुजरात और आंध्र प्रदेश को भी केंद्र सरकार ने सौगात दी है।

बता दें कि बल्क ड्रग पार्क पाने के लिए हिमाचल ने जी तोड़ मेहनत की थी और सरकार भी लगातार केंद्र सरकार से इसकी पैरवी कर रही थी। इसी का नतीजा है कि हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क का तोहफा मिला है।

पार्क बन जाने से अब फार्मा कंपनियों को बाहर से कच्चा माल नहीं मंगवाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर उन्हें कच्चा माल हिमाचल से मिल जाएगा। बहरहाल, बल्क ड्रग पार्क मिल जाने से हिमाचल को उद्योग को एक बड़ी राहत मिलेगा और प्रदेश के विकास में उद्योग जगत और तेजी से अपना योगदान दे सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...