हिमाचल के मलाणा में विद्युत परियोजना का बांध टूटने से मची तबाही, पांच वाहन व अस्थायी पुल बहे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश से जनजीवन बेहाल है। जिला कुल्लू के मलाणा-एक जलविद्युत परियोजना की ओर से बनाया गया एक कापर बांध अचानक आई बाढ़ के कारण टूट गया। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि बांध के टूटने से परियोजना में एक हाइड्रा, एक डंपर, एक राक ब्रेकर, एक कैंपर व कार बह गई है। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है।

बाढ़ के कारण मलाणा गांव के लिए बनाया गया पैदल पुल बह गया। साथ ही घाटी के पोहल गांव का पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गया है। पुल के बह जाने से मलाणा और पोहल गांव का संपर्क कट गया है। लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

पार्वती नदी में जल स्तर बढ़ने से पार्वती घाटी से कुछ अन्य अस्थायी पुलों के बह जाने की सूचना भी है और कुछ भूस्खलन या सड़कों के कुछ हिस्से बह जाने की भी सूचना मिली है। पार्वती नदी के साथ लगते क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अलर्ट रहने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...