हिमाचल के चंबा में गोबर पर फिसली निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, स्‍कूली बच्‍चे भी थे सवार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में सवारियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हड़सर से इंदौरा जा रही निजी बस कीचड़ पर फिसल गई। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स के साथ रुक गई, अन्‍यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सड़क से नीचे गहरी खाई थी। बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। आज सुबह हड़सर से इंदौरा के अपने दैनिक रूट पर निकली निजी बस प्रंघाला नामक स्थान पर सड़क से फिसल गई। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। चालक सुखबीर सिंह व परिचालक ने कहा कि उक्त स्थान पर भारी कीचड़ होने के कारण बस फिसल कर सड़क के किनारे अटक गई।
बस में सवार थे स्‍कूली विद्यार्थी
घटना के दौरान बस में विद्यार्थी भी सवार थे, जो भरमौर स्‍कूल व कालेज में पढ़ाई करने के लिए आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की साफ सफाई न होने के कारण यह हादसा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने अगर सड़क की सफाई की होती तो ऐसा न होता। मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
खतरनाक है सफर
भरमौर से हड़सर मार्ग काफी खतरनाक है। हालांकि अब मार्ग काफी चौड़ा कर दिया गया है। लेकिन बरसात के दौरान हुए भूस्‍खलन के कारण सड़क पर मलबा है। बारिश होने पर यह मलबा सड़क पर बिखर जाता है और हादसों का कारण बनता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...