हिमाचल के ऊना में तेंदुए का आतंक, कई पालतू कुत्तों का बनाया शिकार, तो कई किए घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कुरियाला और डंगेहड़ा गांव के बाशिंदे इन दिनों तेंदुए के आतंक से खौफजदा है.

इस इलाके में यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों में ही कई पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है. वहीं कई कुत्तों के साथ साथ दुधारू पशुओं को घायल कर दिया है.

हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों की सूचना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है. लेकिन अभी तक तेंदुआ इस पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है. जिस कारण ग्रामीण अभी भी तेंदुए के क्षेत्र में होने से डरे हुए है.

ग्रामीणों ने दो से तीन जगह पिंजरा लगाने की मांग उठाई है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से तेंदुआ आबादी में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

उन्होंने कहा कि सुबह-शाम घर निकलने से डर लगता है. उन्होंने बताया कि अभी तक तेंदुए ने काफी पालतु पशुओं को अपना शिकार बनाया है.

ग्रामीणों की माने तो पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ साथ लगते जंगल में घूम रहा है और कभी कभी आबादी की ओर भी आ जाता है.

वहीं ग्राम पंचायत कुरियाला के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव में डंगेहड़ा व कुरियाला में तेंदुए का आंतक है. तेंदुए ने कई ग्रामीणों के पशुाओं को अपना शिकार किया है, तो कई जानवर को जख्मी किया है.

उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद विभाग ने एक पिंजरा लगा दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग से भी मामले में सतर्कता बरतने की अपील की है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...