हिमाचल के अयोग्य विधायकों की याचिका पर अब 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

--Advertisement--

अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है। अब मामले में अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

दिल्ली – नवीन चौहान

अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से अभी राहत नहीं मिली है। मंगलवार को जस्टिस संजीव खन्ना, दीपांकर दत्ता और पीके मिश्रा की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। अब मामले में अब अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने पूछा कि अयोग्य घोषित विधायक हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?  हालात विधायकों ने उत्पन्न किए, तभी उन्हें अयोग्य घोषित किया गया। बता दें, प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के फैसले को बागियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

बागियों को सुप्रीम कोर्ट से अगर राहत मिली तो हिमाचल में फिर से सियासी तूफान मचेगा। विधायकों की अयोग्यता के फैसले पर रोक नहीं लगी तो सूबे के छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। कांग्रेस और भाजपा सहित देश और प्रदेश की जनता की नजरें भी सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

कांग्रेस के अयोग्य घोषित हो चुके विधायक चैतन्य शर्मा, देवेंद्र कुमार भुट्टो, इंद्र दत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर और सुधीर शर्मा की ओर से याचिका दायर की गई है। याचिका में कांग्रेस के बागियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ राज्य के संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान को भी पार्टी बनाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...