हिमाचल: कांग्रेसी नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई की तेजधार हथियार से हत्या

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के कांग्रेसी नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई की तेजधार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रात करीब 10:30 बजे मृतक के साले ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।

शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना मिली थी कि 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या कर दी गई है। हरिपुरधार-राजगढ़ मार्ग पर खरोटी नाला में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डढ़वाल रात करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाया जाएगा। हत्या की वारदात के बाद समूची हरिपुरधार घाटी में सनसनी फैली हुई है।

फ़िलहाल वारदात को अंजाम देने की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के साले की सूचना पर ही आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दायर किया है।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने टीमों का गठन रात को ही कर दिया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक पर तेज धार हथियार से कई वार किए गए।

बता दें कि पुलिस को शव निकालने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी साफ होना बाकी है कि जहां शव बरामद हुआ है क्या हत्या भी वहीं की गई थी या नहीं।

डीएसपी के बोल

संगड़ाह के डीएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण करवाया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...