हिमाचल : एजेंट ने वर्क वीजा के बहाने टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजे दो भाई, खतरे में भविष्य

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 13 जुलाई – अनिल कपलेश

वर्क वीजा के नाम पर दो युवकों को एजेंट द्वारा टूरिस्ट वीजा लगाकर विदेश भेजने का मामला सामने आया है। युवकों के परिजनों ने एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए है।

युवकों के पिता अमरजीत वर्मा ने बताया कि एजेंट ने अढ़ाई साल के लिए बेटों को वर्क वीजा के नाम पर अबू धाबी भेजा है। जब बेटे सारजहा पहुंचे तो उन्हें वहां पर पता चला कि इन्हें टूरिस्ट वीजा लगाकर भेजा गया है।

हालांकि उसके बाद उन्हें वहां कंपनी में काम करने दिया गया, लेकिन अब कंपनी ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। बच्चों पर फाइन भी लगाया जा रहा है।

मंगलवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एजेंट आज तक यह हवाला देकर बहलाता रहा कि मेरा बेटा वहां कंपनी में इंजीनियर है।

वे उनसे खुद मिलकर उनके बीजे का सारा काम और कंपनी में नौकरी का सारा कार्य करवाएगा। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उन्हें बेवकूफ बनाया है।

उन्होंने बताया कि एजेंट ने 11 जनवरी 2022 से उनका वर्क वीजा लगवाया और न ही इनके भारत वापस भेजा। ऐसे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि बच्चों को सुरक्षित भारत लाया जाए। अमरजीत वर्मा ने बताया कि इस सारे प्रकरण के बारे में विदेश मंत्रालय को भी बताया गया है।

उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके बच्चों को सुरक्षित भारत पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल जब तक बच्चे घर नहीं पहुंच जाते परिजनों को लगातार उनकी चिंता सताती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...