हिमाचल: ऊना के प्राचीन तालाब में मिली 23 साल के युवक की लाश, 2 दिन से था लापता

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के आईएसबीटी के समीप टक्का रोड़ पर शहर के प्राचीन ऐतिहासिक तालाब में 23 साल के युवक की लाश तैरती हुई मिली है. मृतक की पहचान जिला मुख्यालय से सटे गांव कोटला खुर्द निवासी अमरजीत के रूप में की गई है.

मृतक युवक 2 दिन से लापता बताया जा रहा था. पुलिस ने घटना के संबंध में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है. वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बता दें कि गुरुद्वारा शहीद सिंह के समीप प्राचीन तालाब में बुधवार सुबह एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया. पुलिस अभी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर ही रही थी और इसी दौरान जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव कोटला खुर्द से एक पुरुष और एक युवती मृतक की शिनाख्त के लिए पहुंचे. उन्होंने मृतक की पहचान 23 साल के अमरजीत के रूप में की. बताया जा रहा है कि 23 साल का अमरजीत 2 दिन पहले से ही लापता था.

मृतक के चाचा ने बताया कि अमरजीत के परिवार में उसके अलावा उसके पिता उसकी छोटी बहन है. अमरजीत के पिता लकवा ग्रस्त होने के चलते पहले ही चलने फिरने में असमर्थ हैं. उसकी माता की पहले ही मौत हो चुकी है. अमरजीत ही दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था.

वहीं एएसपी धीमान ने बताया कि ऊना शहर के तालाब में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौका पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकाला. पिछले कल से गुमशुदा चल रहे एक युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया. एएसपी ने बताया कि तालाब में जो शव मिला है उसकी पहचान अमरजीत निवासी कोटला खुर्द के रूप में हुई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...