हिडिंबा मंदिर के पास जले दस खोखे; मनाली में अचानक सुलगी चिंगारी से तबाही, सात लाख राख

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

पर्यटन नगरी मनाली में माता हिडिंबा मंदिर के समीप अस्थायी रूप से खोखों में चल रही दुकानों में आग लग गई। आग लगने की घटना बुधवार सुबह तीन बजे के आसपास पेश आई।

आग से दस खोखे जलकर राख हो गए है। सुबह तीन बजे आग लगने से ढूंगरी गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खोखे सामान के साथ जलकर राख हो गए थे।

आग लगने से 10 लोगों राजेश कुमार, आशा, कला देवी पत्नी पूर्ण चंद, मीतू, यशपाल, राजा, बबली, वविता देवी व विशाल ढूंगरी निवासी को लगभग सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

सभी प्रभावित लोग ढूंगरी गांव के ग्रामीण है। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह तीन बजकर दस मिनट में आग लगने की सूचना मिली।

टीम दस मिनट के भीतर मौके पर जा पहुंची और आग बुझाई। हालांकि लोगों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अग्निशमन की टीम ने लगभग दस लाख की संपत्ति बचा ली है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल 

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने से दस लोगों को लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...