हार में खराब हुई देहरा डिपो की जसूर – ज्वाली – फरीदाबाद रूट पर चलने वाली बस

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

हिमाचल पथ परिवहन निगम की गुरुवार को देहरा डिपो की जसूर-जवाली-फरीदाबाद रूट पर चल रही बस देहरा की तरफ जाते हुए हार में खराब हो गई। बस के खराब होने के कारण सवारियों को काफी परेशानी हुई। सवारियां प्रदेश सरकार व हिमाचल पथ परिवहन निगम को कोसती हुई दिखीं।

सवारियों ने कहा कि लंबे रूट पर भी खटारा बसों को भेजा जा रहा है तथा सवारियों के बोझ से बसें जहां-वहां हांफ रही हैं। खटारा बसों के सहारे हिमाचल पथ परिवहन निगम चल रहा है। बसों की सही ढंग से रिपेयर भी नहीं की जाती है और बसों की हालत भी काफी खराब है।

सवारियों सहित चालक-परिचालक की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। हालांकि बाद में सवारियां अन्य बस से अपने गंतव्यों की तरफ चली गईं। बुद्धिजीवियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...