हारचक्कियां में राम भरत मिलाप के साथ माँ सीता का हरण कर ले गया रावण

--Advertisement--

रामलीला कमेटी का धर्म के साथ जोड़ने का प्रयास हो रहा सफल – कैप्टन प्रेम वर्धन

हारचक्कियां/शाहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

श्री रामलीला कमेटी हारचक्कियां द्वारा करवाए जा रहे श्री रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा बेहतर मंचन रामलीला का किया। श्री राम लीला का मंचन करते हुए श्री राम भरत का मिलाप का सुंदर दृश्य का मंचन किया गया। इसके साथ भिक्षा मांगने के बहाने साधु के भेष में आए रावण द्वारा सीता का हरण किया गया।

वहीं मौके पर आज के मुख्यतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम वर्धन ने कलाकारों की बेहतर प्रस्तुति को देखते हुए कमेटी को 5100 रुपये की राशि भेंट की। मुख्यतिथि ने कहा कि धर्म के साथ जोड़ने का जो बेहतर प्रयास श्री राम कमेटी द्वारा किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं, जिससे साफ है कि श्री रामलीला कमेटी हारचक्कियां का प्रयास सफल हो रहा है। उंन्होने कमेटी की पूरी टीम व किरदारों की सराहना की।

वहीं कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह गुलेरिया ने कहा कि हमें धर्म के साथ जुड़ना है और सत्य के मार्ग पर चलना है । उन्होंने कहा कि श्री राम की क्या मर्यादाएं रही है उनको जानने के लिए उनकी लीलाओं का मंचन देखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुंदर ढंग से मंचन में किया जा रहा है।उंन्होने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मंचन में पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...