हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ की मौत , 37 लोग घायल , गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे लोग

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उत्तराखंड में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई।

हालांकि प्रशासन ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। हादसे में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है।

उधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे। सिरसा चौकी , बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे, स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।मौके पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। घायलों की मदद के लिए मौके पर सूचना के बाद उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने से भी पुलिसकर्मी पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...