हादसा: रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो यात्री घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बाद अब रामपुर उपमंडल में पहाड़ियों से चट्टानें और पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर तकलेच के समीप पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को तकलेच में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार को निजी बस (एचपी 66-2684) रामपुर से रोहडू़ की ओर जा रही थी। तकलेच के साथ लगते डमराली क्षेत्र में दोपहर करीब 2:15 बजे पहाड़ी से एक पत्थर छत फाड़कर बस में आ गिरा। हादसे में बस में बैठे दो लोग चोटिल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस चौकी से एचसी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। हादसे में रंजीत सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू और दीप सिंह पुत्र, धाली राम गांव नेहरा, तहसील रामपुर जिला शिमला घायल हो गए हैं। इन्हें सीएचसी तकलेच में प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तकलेच भी पहुंचे। उन्होंने घायलों को 2-2 हजार रुपये की फौरी राहत दी। तकलेच पंचायत प्रधान नमिता शर्मा और उप प्रधान महेंद्र ठाकुर ने कहा कि उक्त स्थान पर पत्थर के गिरने का सिलसिला लगा रहता है। लोक निर्माण विभाग को कई मर्तबा सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...