हादसा: चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से मां और तीन साल के बेटे की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली के किरी जंगल में जंदर नामक स्थान पर काम करते समय चीड़ का सूखा पेड़ गिरने से एक महिला मजदूर और उसके तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद महिला और बच्चे को घायल अवस्था में मंगलवार देर रात अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान रिता देवी (28) पत्नी राजेश कुमार गांव देवठ डाकघर व तहसील बरोट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जबकि इनके तीन साल के बेटे जितेश की भी मौत हो गई है।

हादसे के समय मां-बेटा खाना खा रहे थे। महिला का पति कुछ ही दूरी पर अपने औजार तेज कर रहा था। दोनों शवों का नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि चीड़ का सूखा पेड़ तेज हवा चलने के कारण अचानक गिर गया। इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चीड़ के सूखे पेड़ों को काटने का वन निगम की ओर से काम चला हुआ है। इस कार्य को एक ठेकेदार के मजदूर कर रहे हैं। महिला भी वहां पर मजदूरी का काम कर रही थी।

प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...