हरोली में कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में टूटा मंच, कई पदाधिकारी घायल, बोले-ऐसे ही धड़ाम करके गिरेगी BJP सरकार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी और नेता विपक्ष के हादसे में घायल होने से बाल-बाल बच गए. उनकी जनसभा के दौरान मंच टूट गया और कुछ 3-4 लोगों को हल्की चोट लगी. मंच के लिए बनाया पूरा पंडाल ही गिर गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है और मंच टूटने के बाद सभी कार्यकर्ता हिचकौले खाते हुए दिखे.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान जनसभा भी रखी गई थी. जनसभा के दौरान मंच टूट गया. मंच पर बहुत ज्‍यादा पार्टी पदाधिकारी औरसमर्थक चढ़ गए थे. जिसका भार मंच सह नहीं पाया और पंडाल भी धराशाई हो गया.

हादसे के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे. हादसे के वक्‍त मंच पर आगे की तरफ महिलाएं भी बैठी थीं, जो सभी नीचे गिर गए. हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है. हालांकि. मामूली चोटें नेताओं और कार्यकर्ताओं को आई हैं.

हरोली में हुई घटना

मुकेश अग्निहोत्री नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हरोली में ही जनसभा करने पहुंचे थे. मंच पर करीब 20 लोगों के लिए व्‍यवस्‍था थी, लेकिन इस पर कई गुना ज्‍यादा लोग आ गए थे.

मंच टूटने के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी और मुकेश ने कहा कि मंच टूटा है और ऐसे ही ये सरकार धड़ाम से गिरेगी, इतना याद रखें हिमाचल में बीस दिन रहे हैं इस सरकार के.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...