हरिपुर: युवक आत्महत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के तहत निकटवर्ती गांव इंदिरा कालोनी में युवक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों में मृतक की पत्नी, सास, ससुर, पत्नी का भाई शामिल हैं।

पुलिस ने उक्त आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड में लिया गया है।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार 

मृतक के परिजनों ने पुलिस थाना हरिपुर में जाकर इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष से प्रताड़ित होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है, जिसका प्रमाण मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...