पंचायत प्रधान से गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज

--Advertisement--

पंचायत प्रधान से गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज 

ऊना, 30 जून – अमित शर्मा

विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान विजय कुमार को फोन पर गालियां देने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी मिली है। प्रधान ने मामले को लेकर गांव के ही नवदीप सिंह उर्फ टिंकू के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टिंकू ने मेरे अलावा ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को भी फोन पर गाली निकाली है। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर पंचायत के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा पीने के पानी की पाइप गांव फतेहपुर के लिए डलवा रहा हूं। यह पाईप लाइन पूरे गांव के लिए जानी है, लेकिन हमारे गांव के नवदीप सिंह ऊर्फ टिंकू ने पानी की पाइप डालने का काम बंद करवा दिया।

इसी मामले को लेकर जब नवदीप सिंह को कॉल की, तो नवदीप सिंह ने गंदी-गंदी गाली निकाली साथ ही गोली से मारने की धमकी दी। प्रधान विजय कुमार का आरोप है कि नवदीप ने फोन पर ही पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को भी गालियां निकाली।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर नवदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...