हरिपुर में 22 दिसम्बर को मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे सांसद खेल महाकुंभ का शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

देहरा विधानसभा में 100 अधिक टीमें लेंगी सांसद खेल महाकुंभ- 2 में हिसा, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह हरिपुर में हुआ तैयारियों की दृष्टि से बैठक का आयोजन।

हरिपुर- आशीष कुमार

देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के अतुल्य पहल सांसद खेल महाकुंभ-2, मेँ अब तक देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक टीमों का पंजीकरण हो चुका है, सांसद खेल महाकुंभ -2 का देहरा विधानसभा क्षेत्र में विधिवत शुभारंभ 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर हरिपुर में करेंगे.

यह जानकारी देहरा विधानसभा क्षेत्र के सांसद खेल महाकुंभ के संयोजक जगदीप डडवाल ने दी. खेल महाकुंभ के आयोजन व उद्धघाटन समारोह की तैयारियों हेतु आज केंद्रीय युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यालय से उनकी टीम व आयोजन समिति के सदस्यों ने हरिपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक कर आयोजन स्थल व मैदानों का निरीक्षण किया.

बैठक के बाद खेल महाकुंभ-2 के बारे में अधिक जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व आयोजन समिति के सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि उद्धघाटन समारोह में प्रदेश के पंचतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि व देहरा के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रविंदर रवि बतौर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहेंगे. डॉ सुकृत ने कहा कि देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की इस अतुल्य पहल का अनुकरण अब पूरे देश में हो रहा है जोकि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ में इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती के साथ-साथ एथलेटिक्स में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपए की राशि विजेता प्रतिभागियों को वितरित की जाएगी।

बैठक में आयोजन समिति के संसदीय संयोजक तेज प्रकाश चोपड़ा, मंडल देहरा के आयोजन समिति के संयोजक जगदीप डडवाल , मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, महामंत्री रंजीत गुलेरिया, केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से अनुपम लखनपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य अतुल महाजन , मंडल सचिव परवीन कुमार, विजेंदर गुलेरिया, संदीप शर्मा, योगेश रैना , नरेंद्र रैना, दिनेश सिहोता, शिव गुलेरिया, गुगली देवी , कमलेश कुमार आदि मजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...