हरसर पंचायत में सचिव मनमर्जी से बजाते हैं ड्यूटी, जनता हो रही तंग

--Advertisement--

ज्वाली –  व्यूरो रिपोर्ट

विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीन ग्राम पंचायत हरसर में पंचायत सचिव की मनमानी से जनता परेशान काफी परेशान है। पंचायत सचिव कब पंचायत में आते हैं और कब चले जाते हैं, इसका किसी को कोई पता नहीं होता। उनका न तो पंचायत में आने का कोई समय है और ही पंचायत से चले जाने का कोई समय है। जब मर्जी करते हैं तब सचिव पंचायत में आ जाते हैं और जब दिल करता है तब घर को चले जाते हैं।

लोगों अनुसार 19 मार्च मंगलवार को भी पंचायत सचिव 12 बजे पंचायत कार्यालय में पहुंचे और एक बजे वापिस घर चल दिए।काफी लोग परिवार नकल लेने आए हुए थे तो उनको यह बोलकर बापिस भेज दिया कि साइट नहीं चल रही है। लोगों के जाते ही पंचायत सचिव भी मौका देखकर पंचायत कार्यालय से चले गए।

पंचायत सचिव को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय में ड्यूटी देनी होती है परंतु हरसर में तो जनाब कभी पांच बजे तक ड्यूटी पर ही नहीं मिलते हैं। अगर कोई उनसे इस बारे में पूछ ले तो उसके साथ सचिव द्वारा बदतमीजी की जाती है जिससे जनता काफी परेशान है।

उन्होंने एसडीएम ज्वाली व बीडीओ नगरोटा सूरियां से मांग की है कि हरसर पंचायत सचिव पर ड्यूटी में कोताही बरतने की एवज में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और ड्यूटी पर नदारद रहने पर सस्पेंड किया जाए।

पंचायत सचिव विजय कुमार के बोल

जब इस बारे में पंचायत सचिव विजय कुमार से बात कर पूछा गया तो उन्होंने बोला कि मैं घर जा रहा हूं आपको जो करना है कर लो। मुझे किसी का कोई डर नहीं है।

पंचायत प्रधान ममता चौधरी के बोल

वहीं जब पंचायत प्रधान ममता चौधरी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव दोपहर को ही चले गए हैं और कहां गए हैं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

बीडीओ अनिल कुमार के बोल

इस बारे में बीडीओ नगरोटा सूरियां अनिल कुमार ने कहा कि मामला मीडिया के माध्यम से मेरे ध्यान में आया है जिसकी जांच कर पंचायत सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट पंचायत प्रधान से मंगवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...