हमीरपुर में बिना ड्राइवर चल पड़ी कार, गांधी चौक में हैंड ब्रेक न लगने से उतराई में उतर गई गाड़ी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक कार बिना ड्राइवर के ही सडक़ पर दौड़ गई। दूसरी तरफ से आ रहे दोपिहया वाहन चालक ने जब कार को बिना चालक के देखा, तो उसने शोर मचा दिया। इसके चलते आसपास के दुकानदारों ने होशियारी दिखाते हुए कार को रोका, नहीं तो बड़ा हादसा घट सकता था।

बताया जा रहा है कि एक दंपत्ति खरीददारी के लिए जैसे ही गांधी चौक स्थित डांग क्वाली के नजदीक सडक़ किनारे खड़ी करके दुकान में सामान खरीदने लग पड़ा। ऐसे में कार उतराई के चलते चल पड़ी। हैंड ब्रेक सही न लगाने से यह हादसा हुआ है।

हालांकि स्थानीय दुकानदारों व लोगों की सहायता से बड़ा हादसा होने से बचाया लिया गया है, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा घट सकता था। क्योंकि उस दौरान कोई भी व्यक्ति सडक़ पर पैदल नहीं चल रहा था और न ही आगे कोई वाहन चल रहा था।

दंपत्ति ने जब लोगों का शोर सुना तो वह जैसे ही बाहर आए, तो बाहर कार न देखकर हैरान हो गए। जब उन्हें पता चला कि उनकी कार बिना ड्राइवर के ही चल पड़ी थी, तो इसके लिए उन्होंने स्थानीय दुकानदारों व लोगों का आभार जताया। उसके बाद दंपत्ति कार में बैठकर आगे चले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...