हमीरपुर में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, दो NIT प्रशिक्षुओं से चरस बरामद

--Advertisement--

हमीरपुर, 30 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

एनआईटी हमीरपुर के एक छात्र की हुई मौत के बाद भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हमीरपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान वाहन चेकिंग करते हुए नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस ने लंबलू के पास मौलाना गांव में नाके के दौरान बस को रोककर चेकिंग की। बस की चेकिंग करते समय ओमर जमान निवासी केरल (वर्तमान प्रशिक्षु छात्र एनआईटी. हमीरपुर) के कब्जे से 18.79 ग्राम चरस (भांग) बरामद की गई।

बस की चेकिंग के दौरान ही सचिन शर्मा निवासी गांव गदयाडा डाकघर बिकरमनी तहसील बल्ह जिला मंडी के कब्जे से 15.05 ग्राम चरस (भांग) बरामद की गई। दोनों आरोपी बस (74A -7979) मंडी से हमीरपुर में सवार थे। इस दौरान आरोपियों से भांग बरामद हुई।

एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर 234 / 23 अधीन धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के अधीन थाना सदर हमीरपुर में पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...