हमीरपुर जिले में 2 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 20 अक्तूबर – अनिल कपलेश

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के लिए 17 अक्तूबर से आरंभ की गई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन वीरवार को जिले में दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। जबकि, हमीरपुर, भोरंज और नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए वीरवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 29 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...