हमले के मामले में फरार 8 आरोपी गिरफ्तार, डमटाल थाना में दर्ज था मामला

--Advertisement--

हिमखबर – ब्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना डमटाल में दर्ज हमले के मामले में फरार 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीते 1 फरवरी को दर्ज हुआ था।

जानकारी के अनुसार भदरोया निवासी राजकुमारी पत्नी सतनाम सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि उक्त आरोपियों बीते 1 फरवरी को तेजधार दराटों से हमला कर उसके 2 बेटों व मां को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था।

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 फरवरी को ही उपरोक्त अभियोग में नामांकित 3 आरोपियों अजय कुमार पुत्र सुदेश कुमार, अभय पुत्र मोती लाल व अमन वर्मा पुत्र जीवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस मामले में अन्य आरोपी कहीं छुपकर रह रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसके बाद एक आरोपी मंजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह को 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

उसके बाद जिला पुलिस ने मामले में नामांकित 8 अन्य फरार आरोपियों सुरजीत कुमार पुत्र हरनाम सिंह, सुनील कुमार उर्फ भंगी पुत्र करनैल सिंह, बोबी उर्फ शेख पुत्र चरण दास, करनैल पुत्र हरनाम, सूरज कुमार पुत्र चरण दास, राजेश कुमार पुत्र हरनाम, रौकी मिन्हास पुत्र सुभाष सिंह व जितेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...