सड़क में पड़े बड़े बड़े गड्ढे ,वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

शाहपुर विधानसभा के तहत मनेई -शाहपुर जाने वाले मार्ग पर मनेई के समीप बड़े-बड़े गड्ढे पड़े होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण कई बार बाइक चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं।

रोड की हालात इस कदर खराब है कि रोड पर पड़े हुए गड्ढों के कारण वाहन चालकों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है ही साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

वहीं इस मार्ग पर रोजाना कई वाहन व लोग गुजरते है, लेकिन रोड की हालत दयनीय होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।वारिश के दिनों में तो सड़क पर तालाब बन जाता है। मानो ऐसा प्रतीत होता है कि यहाँ सड़क नहीं तालाब हो तथा जब कोई गाड़ी आए तो पानी साथ लगती दुकान में घुस जाता है।

स्थानीय लोगों से लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि सड़क को जल्द से जल्द दुरस्त किया जाए।ताकि कोई अनहोनी न हो।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता के बोले

इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास से बात हुई तो उन्होंने बताया कि फौरी राहत के तौर पर गड्ढों को जल्द भर दिया जाएगा। तथा जल्द ही कंक्रीट मार्ग बनाया जाएगा।जिसका टेंडर हो गया है।जिसका कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...