“स्वीप कार्यक्रम” के तहत 24 सितंबर तक मतदाताओं को समझाया जाएगा वोट का महत्व

--Advertisement--

Image

नूरपुर 15 सितंबर – देवांश राजपूत

निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि विधानसभा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाने और शत प्रतिशत मतदान करने के बारे में जागरूक करने के लिए 12 से 24 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर लोगों को वोट का महत्व समझाने के साथ ईवीएम के द्वारा वोट डालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया समझाई जा रही है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज वीरवार को तीन टीमों द्वारा चकवन,बासा,थोड़ा,भलून,बारल, कोपड़ा, खज्जियाँ, नियाड़ के साथ-साथ हटली एक व दो, कोटपलाहड़ी, टिका नगरोटा में मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया गया।

उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को बरमोली,खेल,खज्जियाँ एक व दो,मांऊ, जौंटा, मनकोट, भड़वार के अतिरिक्त रिन्ना, बाण, हार तथा बागनी में मतदाताओं को बूथ स्तर पर जागरूक किया जाएगा। जबकि 17 सितंबर को खैरियां एक व दो, मिंझग्रा, संझूड़,भोलठाकरां तथा डमोह में स्वीप कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...