स्वीकृत आई.टी. पार्क का निर्माण ना करवाकर कांगड़ा क्षेत्र की जनता से धोखा

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गग्गल में पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत आई.टी. पार्क का निर्माण ना करवाकर कांगड़ा क्षेत्र की जनता और युवा बेरोजगारों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने लगभग 12 करोड़ रुपए का बजट और जगह आई.टी. पार्क को स्वीकृत दी है, लेकिन मौजूदा सरकार इस में अड़ंगे अटका कर कांगड़ा के साथ विकास में भेदभाव कर रही है।

काजल ग्राम पंचायत जमानाबाद में शिव हैंडपंप कमेटी वार्ड 4 में विद्युत चालित हैंडपंप का लोकार्पण करने उपरांत बोल रहे थे। इस विद्युत चलित हैंडपंप से वार्ड 4 के 19 परिवारों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। काजल ने कहा कि मौजूदा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

मटौर में राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के कार्य में लेटलतीफी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए काजल ने कहा कि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 800 विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। काजल ने कहा कि बतौर विधायक उन्होंने जमानाबाद पंचायत में 20 हैंडपंप लगवाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...