स्वामी श्री हरी गिरी ट्रस्ट अस्पताल ककीरा में ट्रांजिट कोविड केयर केंद्र की व्यवस्था की गई

--Advertisement--

Image

चम्बा भूषण गुरुंग

स्वामी श्री हरी गिरी ट्रस्ट अस्पताल ककीरा के अलग ब्लॉक में ट्रांजिट कोविड केयर केंद्र की व्यवस्था की गई है , जिसका खर्चा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यक्तिगत तौर पर वहन किया । उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में जिन कोरोना संक्रमित पीड़ितों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य से कम है । और जिसके लिए उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की आवश्यकता है उन्हें स्वामी श्री हरी गिरी अस्पतालककीरा में डॉक्टरों की देखरेख में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

ऑक्सीजन की आपूर्ति का खर्च स्वयं कुलदीप सिंह पठानिया भविष्य में भी वहन करते रहेंगे।अस्पताल के व्यवस्थापक तरुण मल्होत्रा ने कहा की कोरोना संक्रमित पीड़ितों के लिए स्थायी कोविडकेयर सैंटर में बैडव एम्बुलैंस की व्यवस्था हो जाने तक यह ट्रांजिट सुविधा जारी रहेगी ।

आज पूरे देश भर में राजीव गांधी की पुण्यतिथि को लेकर हर एक कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को मनाया है। और उनकी देश के प्रति जो मेहनत और लगन और जो इमानदारी थी उसकी मिसाल को याद किया। सभी कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया । आज ककीरा बकलोह के क्षेत्र में राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भटियात के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने करो ना संक्रमित मरीजों को फल बांटा। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही कुलदीप सिंह पठानिया ने हर गरीबों की मदद करने के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया। इस बीच इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत चलामा और ककीरा कस्बा और ककिरा जरेई के प्रधान और उप प्रधानों के सहयोग से लगभग 50 लोगों को फल एवं सब्जियां बांटी गई। कुलदीप सिंह पठानिया ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नजर डालते हुए कहा कि।

आज राजीव जी की पुण्यतिथि है। आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में जाना जाता है। राजीव जी ने अपने प्राणों का बलिदान इस देश की एकता अखंडता के लिए दिया। इस देश में आम आदमी ओर नो जवान को शशक्त करने के लिए दिया । राजीव जी के कार्यकाल में देश के अंदर कंप्यूटर क्रांति आई। मोबाइल क्रांति पंचायतों का इसमें पंचायती राज संस्थाएं अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। और मनरेगा का जो कानून आदरणीय डॉ मनमोहन सिंह जी के समय में बना सोनिया जी के समय में बना इनफॉरमेशन राइट ऑफ इंफॉर्मेशन कानून उनके समय में बना हुआ है।

रोजगार प्राप्त करने के लिए पंचायतों के पास जो आज है उसके लिए एक एप्लीकेशन देनी पड़ती है। 15 दिनों में महात्मा गांधी रोजगार योजना के तहत रोजगार सुनिश्चित होता है । तो आज के दिन हमारी कांग्रेस पार्टी जो है। आज जहां बलिदान दिवस के रूप में मना रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...