स्कूल में एनएसएस कैंप के दौरान साथी युवक ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

--Advertisement--

स्कूल में एनएसएस कैंप के दौरान साथी युवक ने बनाया हवस का शिकार

हिमखबर डेस्क

जिला बिलासपुर के अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग एक शैक्षणिक संस्थान की छात्रा है। कुछ समय पहले शैक्षणिक संस्थान में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान नाबालिग ने उसके साथ ही पढऩे वाले नाबालिग पर जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

पीडि़त नाबालिग का कहना है कि उसकी मुलाकात उसी के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र के साथ हुई। उनके स्कूल में एक हफ्ते तक शिविर का आयोजन किया गया। रात के समय स्कूल में ही रहते थे, लेकिन इस दौरान उसके साथ इस छात्र द्वारा जबरदस्ती संबंध बनाए।

वहीं, वह इस छात्र की हरकत से डर गई थी। साथ ही अपने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसकी तबीयत कुछ दिन पहले बिगड़ी, तो इस छात्र ने उसे कोई दवाई लाकर दी, जो उसने खा ली। इससे उसके पेट में जोर का दर्द उठा। परिजन उसे एम्स बिलासपुर उपचार के लिए ले आए। यहां पर उसने अपनी बात परिजनों को बताई।

उधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। इस पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसी के स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र ने जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए हैं।

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान के बोल

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त नाबालिगा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...