सोलन में 25 पदों के लिए 20 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

सोलन, 18 जनवरी – रजनीश ठाकुर

ज़िला रोज़गार अधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 20 जनवरी, 2024 को 25 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी यहां ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज़ वर्मा ज्वेलजर्स सोलन के 16 पद, मैसर्ज़ चिरोस फार्मा के 04 पद तथा मैसर्ज़ सिस्कैम फार्माेक्रेट्स के 05 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे।

संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता एमबीए (एचआर), एमबीए (फाइनेंस), बी फार्मा, एम फार्मा, बीएससी उत्तीर्ण तथा आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल  EEMIs पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 20 जनवरी, 2024 को 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 78768-26291 व 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...