सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से पांव पसार रहा कांटेक्ट डरमोटाइटस रोग,अस्पताल पहुँच रहे लोग

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

समाजिक दूरी के साथ ही बार बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए लोग हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, परंतु हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने से लोगों की त्वचा को भी नुक्सान पहुंच रहा है।

 

सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है जिसके चलते कांटेक्ट डरमोटाइटस रोग पनप रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सैनिटाइजर का ज़्यादा इस्तेमाल करने से लोग अस्पतालों में पहुँचने लगे है लोगों के हाथों की त्वचा खराब हो रही है।

 

कोरोना संकट के बीच सैनिटाइजर के ज़्यादा इस्तेमाल से कांटेक्ट डरमोटाइटस रोग यहां लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

जिले के अस्पतालों में रोजाना एक दर्जन से अधिक पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिला अस्पताल सोलन में आम दिनों में 15 से 20, कर्फ्यू के दौरान तीन से पांच लोग और बद्दी अस्पताल में रोजाना आधा दर्जन रोगी पहुंच रहे हैं।

 

कोरोना संकट के बीच लोगों को हैंड सैनिटाइजर का कम से कम उपयोग करने की विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं ताकि लोग इस रोग की चपेट में आने से बच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...