सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 5 दिसंबर तक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 01 दिसंबर – व्यूरो रिपोर्ट 
प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 8 जनवरी को होगी। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा ली जाने वाली ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अब 5 दिसंबर सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों को वेब पोर्टल aissee.nta.nic.ac.in  एआईएसएसईई डॉट एनटीए डॉट एनआईसी डॉट एसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2023 को 10 और 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की पात्रता और प्रवेश परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी वेब पोर्टल aissee.nta.nic.ac.in एआईएसएसईई डॉट एनटीए डॉट एनआईसी डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...