सैनिक सम्मान के साथ दी सन्तोष कुमार को अंतिम विदाई

--Advertisement--

टीहरा – ज्योति पठानियां

टीहरा पंचायत के सकोहटा गांव के निवासी 36 वर्षीय सैनिक की मृत्यु की ख़बर सुनते ही आज सुबह ही टिहरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सन्तोष कुमार उर्फ़ सोनू सकोहटा गांव के निवासी थे और उनके पिता का नाम रूप लाल और माता कांता देवी है।

उनका बेटा जो फ़ौज में नॉकरी करता था उसकी आज सुबह मिल्ट्री अस्पताल चंडीगढ़ में बीमारी के कारण मौत हो गई।जिनका अंतिम संस्कार आज शाम को उनके पैतृक गांव सकोहटा के पास बक्कर खडड स्थित श्मशान घाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। उनकी उम्र अभी मात्र 36 वर्ष थी और उनका एक बेटा और एक बेटी है।

बक्कर खडड में हुए अंतिम संस्कार में उन्हें सेना की टुकड़ी ने सलामी दी और उनके 9 वर्षीय बेटे ने नम आंखों से मुखाग्नि दी।

उनके अंतिम संस्कार के मौके पर नायब तहसीलदार टिहरा, पुलिस चौकी इंचार्ज, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह, पँचायत प्रधान अंजू रांगड़ा, पँचायत समिति सदस्य बबली शर्मा, पूर्व प्रधान रूपचंद, मेज़र विधि चन्द, कैप्टन सुखदेव, भादर सिंह, व्यास देव, ज्ञान चन्द, अमीचन्द, रणजीत सिंह, तुलसीराम, दीवान चन्द, के अलावा सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और उनके इस अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...