सैंज के निकट स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 50 बच्चों की बाल-बाल बची जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्लू के सैंज से करीब 5 किलोमीटर दूर सैंज रोपा नियुली सड़क पर दरमेढा गांव के पास एक निजी स्कूल बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे की है।

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस (एच.पी. 66-2566) करटाह, नियुली गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी कि अचानक दरमेढा के पास बस में खराबी आ गई, इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल कर एक पेड़ के सहारे जाकर रुक गई।

गनीमत रही कि बस गहरी खाई में गिरने से बाल -बाल बच गई, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें एक बच्चे को हल्की चोट आई है तथा सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...