सेना में मेजर बनीं गीतांजलि, परिजनों में खुशी का माहौल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

शिमला की गीतांजलि खन्ना भारतीय सेना में मेजर बनी हैं। बुधवार को सेना स्टेशन बठिंडा में कार्यक्रम के दौरान गीतांजलि को मेजर रैंक से सम्मानित किया गया। शिमला के मालरोड स्थित कारोबारी कवि खन्ना की बेटी गीतांजलि की शुरूआती शिक्षा शिमला में ही हुई है।

पिता कवि खन्ना ने बताया कि पिछले सात महीनों से गीतांजलि बठिंडा में ही सेवारत है। इससे पहले दो महीने सेना अस्पताल अंबाला छावनी में सेवाएं दे चुकी हैं। लखनऊ से एडवांस ट्रेनिंग के बाद जोशी मठ उत्तराखंड और चीन सीमा पर भारत के आखिरी गांव माना में भी तैनात रही हैं। गीतांजलि की मां रितू खन्ना इनर व्हील क्लब में सचिव हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...